उच्च शिक्षा में नियमों में बदलाव का विरोध
अगर यह सवाल पूछा जाए कि केंद्र सरकार किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रयोग कर रही है या यह सवाल कि देश में सबसे ज्यादा किस क्षेत्र में प्रयोग हो रहा है तो उसका जवाब होगा, शिक्षा के क्षेत्र में। भारत में किसी भी क्षेत्र में प्रयोग नहीं होता है। स्पेस से लेकर मेडिसिन तक प्रयोग से भारत के लोग दूरी रखते हैं। सरकारें भी प्रयोग को प्रोत्साहित नहीं करती हैं। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने शिक्षा को प्रयोगशाला बना दिया है। हर तरह की पढ़ाई, किताबों, पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्चा से लेकर पढ़ाई के तरीके, संस्थान और परीक्षा के तरीके...