Haryana election result

  • हरियाणा का उदाहरण

    सत्य को हरियाणा से समझें। याद करें, मोदी-शाह कब से हरियाणा विधानसभा के चुनाव की चिंता करते हुए हैं? खट्टर की जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय से पहले से। पीएम ने अपने खास सीएम को बदला। गैर जाट ओबीसी के एक चेहरे को सीएम बनाया। प्रदेश की बड़ी, मुखर और दबंग जात के आगे छोटी-छोटी जातों का मैनेजमेंट बनाया। भक्त वोटों को बूथ पर पहुंचाने के लिए, एक-एक सीट की माइक्रो बिसात-मैनेजमेंट पर मोदी-शाह का फोकस था। इस बारीक बात को नोट करें कि लोकसभा चुनाव तक नरेंद्र मोदी सौ फीसद अपने भगवान होने, अपने जादू-करिश्मे के आधार...

  • कार्यशैली-कल्प का अंतिम अवसर

    हरियाणा का चुनावी दृश्य कांग्रेस के भीतर अपनी-अपनी जागीरदारी कब्जाए बैठे मतलबपरस्तों के थू-थू कर्मों ने भी रचा है। कृत्रिम इंडिया-समूह के राजनीतिक दलों के सिरमौरों की क्षुद्र निजी सियासी वासनाओं ने भी सियासत के भावी आसमान पर कालिख पोतने का पाप किया है। .... राहुल की अश्व-सेना में अरबी घोड़े कम, चौसा की सब से सस्ती मंडी के खच्चर ज़्यादा हैं। अपनी सेना का आधुनिकीकरण किए बिना और उसे चुस्त-दुरुस्त बनाए बिना राहुल क्या खा कर मोदी का मुक़ाबला कर लेंगे? क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे तकनालॉजी के अनैतिक और अमान्य इस्तेमाल की मिसाल हैं? क्या ये नतीजे...

  • राहुल का प्रबंधन और करिश्मा कहां है?

    हरियाणा के चुनाव नतीजों का विश्लेषण करने वाले कांग्रेस नेता और कांग्रेस इकोसिस्टम के चुनाव विश्लेषक हर बार की तरह राहुल गांधी के ईर्द गिर्द एक सुरक्षा कवच बना रहे हैं। कोई यह नहीं पूछ रहा है कि कांग्रेस आलाकमान यानी राहुल गांधी का प्रबंधन और उनकी करिश्मा कहां था? जिस समय कुमारी सैलजा के प्रति कथित तौर पर जातिसूचक बातें कही गईं और वे नाराज होकर घर बैठ गईं तो राहुल ने क्या किया? उनके नाराज होने और प्रचार से अलग हो जाने के लगभग 10 दिन तक कोई पहल नहीं हुई। 10 दिन तक वे प्रचार से दूर...

  • कांग्रेस उम्मीदवारों से शिकायत करा सकती है

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद कांग्रेस ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकती है। इसके बाद कांग्रेस ने अगल अलग जिलों से शिकायतें इकट्ठा करनी शुरू की। पहले जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने कहा कि शिकायतें जमा की जा रही हैं और उसके बाद पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस को जगह जगह से शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। कांग्रेस ने औपचारिक रूप से ये शिकायतें चुनाव आयोग को देनी शुरू कर दी हैं।...

  • रोना बिसूरना बंद करे कांग्रेस

    कांग्रेस कमाल की पार्टी हो गई है। चुनाव हारते ही वह इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और चुनाव आयोग को कोसना शुरू कर देती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि ईवीएम को लेकर सवाल नहीं हैं या चुनाव आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण नहीं है। चुनाव आयोग की तटस्थता और निष्पक्षता तो काफी पहले तिरोहित हो चुकी है। लेकिन हर बार कांग्रेस के चुनाव हारने का कारण यही नहीं होता है। कांग्रेस हर बार अलग अलग कारणों से हारती है, जिनमें से कुछ कांग्रेस की अपनी राजनीति से जुड़े होते हैं तो कुछ देश की राजनीति और समाज व्यवस्था में आ...

  • ईवीएम पर ही नहीं खुद पर भी सोचे कांग्रेस!

    कांग्रेस के मठाधीशों की यह कहानी लंबी है। लेकिन इसका तोड़ बहुत छोटा है। हाईकमान की सख्ती। क्षत्रपों को हमेशा बताते रहना कि कांग्रेस से तुम हो। तुम से कांग्रेस नहीं। कितने उदाहरण हैं। मध्यप्रदेश में तो कमलनाथ पागल ही हो गए थे। खुद को भावी मुख्यमंत्री लिखवाने लगे थे। बुरी तरह हरवाया मध्य प्रदेश। फिर बेटे को लेकर बीजेपी में जा रहे थे। लेकिन कांग्रेस अभी भी उन पर कोई एक्शन लेने की हिम्मत नहीं कर रही। हरियाणा में क्या हुआ?  हरियाणा में क्या हुआ? कोई नहीं समझ पा रहा। कांग्रेस ईवीएम को दोष दे रही है। हो सकता...

  • हरियाणा में बड़ी उलटफेर

    Haryana election result: हरियाणा में तमाम अनुमानों और एक्जिट पोल के नतीजों को गलत साबित करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा को आठ सीटों का फायदा हुआ है। उसके वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है। चुनाव से छह महीने पहले मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनाव जीत...

  • हरियाणा नतीजे मंजूर नहीं: कांग्रेस

    नई दिल्ली। आजाद भारत के इतिहास में संभवतः पहली बार हुआ है, जब कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी ने किसी चुनाव नतीजे को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह इसे स्वीकार नहीं करती है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से कहा है कि यह उसे स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि यह तंत्र की जीत है और लोक की हार है। इससे पहले आमतौर पर पार्टियां जनादेश को स्वीकार करती रही हैं, भले नतीजे उनके मन लायक नहीं हों। अपनी हार से नाराज कांग्रेस ने कहा है कि...

  • सैनी के आठ मंत्री और स्पीकर हारे

    नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में दिग्गज नेता चुनाव हार गए। नायब सिंह सैनी सरकार के 10 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए। विधानसभा के स्पीकर भी चुनाव हार गए। सैनी के अलावा सिर्फ दो ही मंत्री चुनाव जीत पाए। पार्टी ने चार मंत्रियों की टिकट पहले ही काट दी थी। हरियाणा में आए अप्रत्याशित चुनाव नतीजों में आदमपुर सीट पर भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए। पहली बार भजनलाल के परिवार का कोई सदस्य आदमपुर सीट पर हारा है। ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से जीत गई हैं। सैनी सरकार के जीतने...

और लोड करें