कांग्रेस के कारण ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक नहीं हुई!
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की एक बैठक आठ जून को दिल्ली में हुई थी। ममता बनर्जी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आई थीं। मई में पश्चिम बंगाल का चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी विपक्ष की एकजुटता की बात कर रही थीं और इसलिए बैठक में शामिल हुईं। लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। तमिलनाडु में मई चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हुई डीएमके ने भी बैठक का बहिष्कार किया था। डीएमके की नाराजगी इस बात से थी कि...