भारतीय नौसेना की यूनिट से टक्कर पर पाकिस्तान के राजनयिक को तलब कर भारत ने जताया कड़ा विरोध
भारत ने समुद्र में भारतीय नौसेना की एक यूनिट से टक्कर की घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के यहां स्थित उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के आचरण को अस्वीकार्य तथा गैर-पेशेवर बताया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई थी और इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी नौसैनिक पोत का आचरण अप्रैल 1991 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10...