52 वर्ष की हुईं काजोल
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल आज 52 वर्ष की हो गईं। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमू मुखर्जी फिल्म निर्माता थे, जबकि मां तनुजा हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण काजोल बचपन से ही अपनी मां के साथ फिल्म की शूटिंग देखने जाया करती थीं। इसी वजह से उनका रुझान भी फिल्मों की ओर हो गया और उन्होंने अभिनेत्री बनने का सपना देखा। काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से प्राप्त की। काजोल ने वर्ष 1992 में प्रदर्शित...