मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर मुंबई के मौजूदा मौसम की स्थिति पर मजेदार टिप्पणी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट करण जौहर द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा मैं मुंबई की बारिश का आनंद लेने के लिए कुछ भजिया और चाय लेने के लिए दौड़ रही हूं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है काजोल लाल रंग की साड़ी पहने बारिश में दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है जो एक सप्ताह से अधिक समय तक जारी रहने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने घर से भारी बारिश की एक झलक भी शेयर की।
Also Read : 92 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
वीडियो में काजोल (Kajol) ने बिजली की चमक के साथ बारिश को उल्टा होकर झरने की तरह गिरते हुए कैमरे में कैद किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ”इस बारिश से प्यार है। बता दें कि काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित हिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘बाजीगर’ में काम किया। इसमें शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी मुख्य भूमिका में थे। काजोल ने ‘करन अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘गुप्त’, ‘इश्क’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘कभी खुशी कभी गम…’, ‘फना’, ‘माई नेम इज खान’ में अभिनय किया है। काजोल ने ‘दिलवाले’, ‘तान्हाजी’, ‘त्रिभंगा’ और ‘सलाम वेंकी’ फिल्म में भी काम किया है। काजोल हाल ही एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नजर आई थीं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI Photo

