स्किल इंडिया में प्रशिक्षण के नाम पर घोटाला हुआ और भाजपा सरकार मौन है: कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को एक बयान जारी कर कैग रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के प्रशिक्षण के नाम पर घोटाला हुआ है और भाजपा की सरकारें मौन हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की स्किल इंडिया पीएम कौशल विकास योजना में 9,200 करोड़ से अधिक का बड़ा घोटाला सामने आया है। युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना में 2015 से 2022 के बीच 1.32 करोड़ युवाओं को...