‘बिकिनी में भाई को राखी क्यों बांधोगी?’: कृति सैनन के विज्ञापन पर बोलीं कंगना रनौत
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक आभूषण ब्रांड के लिए अदाकारा कृति सैनन के नए विज्ञापन पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि यह विज्ञापन ‘‘जानबूझकर असहज करने वाला’’ लगता है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कोई लड़की अपने भाई को बिकिनी पहनकर राखी क्यों बांधेगी ? सैनन के नए आभूषण विज्ञापन में उनकी बिना आस्तीन वाली पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील करार दिया, जबकि कुछ ने कहा कि अभिनेत्री ने जो पहना है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। रनौत ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी,...