कर्नाटक भाजपा की थम नहीं रही गुटबाजी
ऐसा लग रहा था कि सिद्धारमैया को हटा कर डीके शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने के बाद प्रदेश कांग्रेस में घमासान छिड़ेगा। शिवकुमार को सरकार चलाने में मुश्किल आएगी क्योंकि प्रदेश में ज्यादातर विधायक सिद्धारमैया समर्थक हैं। लेकिन उलटा हुआ है। कांग्रेस में पिछले कुछ समय से चल रही अंदरूनी कलह थम गई है, जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के भीतर की कलह खुल कर सामने आ गई है। पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं। कर्नाटक में उलटी गंगा बह रही है। कहा जा रहा...