मंगलुरू। कर्नाटक के मंगलुरू में सोमवार को मिलाद उन नबी के मौके पर दो संप्रदायों के बीच तनाव हो गए। कई जगह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। असल में मिलाद उन नबी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद सोमवार सुबह दोनों संगठन मंगलुरु की सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरे।
विहिप और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया है। प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ पुलिस ने मिलाद उन नबी से एक दिन पहले ही पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
इस बीच एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट में बताया गया था कि तनाव रविवार रात से ही बढ़ने लगा था। रविवार को करीब साढ़े 10 बजे रात में मंगलुरु के बाहरी इलाके में कटिपल्ला की एक मस्जिद पर कुछ बाइक सवार लोगों ने पथराव किया। इसमें मस्जिद के कांच टूट गए। घटना को लेकर मंगलुरु पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी लोग विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग हैं। गिरफ्तारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं देर रात प्रदर्शन किया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


