हिंदू राष्ट्र बना रहे थे, कॉकरोच राष्ट्र बनाया!
सन् 2026 की 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच भारत में वह हुआ, जिसकी दुनिया के किसी लोकतांत्रिक देश ने कल्पना नहीं की। दुनिया के अखबारों, टीवी चैनलों और डिजिटल मंचों पर भारत बतौर ‘कॉकरोच’ की पहचान के साथ उभरा। कभी ‘सांप-संपेरों के हिंदुस्तान’ की इमेज थी। पर 1947 में स्वतंत्रता के बाद के दशकों में लोकतंत्र, भारत-निर्माण, आईटी, उभरती आर्थिकी, परमाणु ताकत, आईआईटी-आईआईएम सहित शिक्षा की बेहतरी तथा विशाल जनसंख्या के बाजार के नाते भारत प्रतिष्ठित हुआ। वह सब अब हाशिए में है और अब भारत ‘कॉकरोच’ है। भारत में मनुष्य, नवजात पीढ़ी ‘कॉकरोच’ है, जिस पर लाठियां,...