Lok Sabha

  • पिछले लोकसभा चुनाव पर गंभीर सवाल हैं

    पिछला लोकसभा चुनाव नजदीकी मुकाबले वाला रहा था। भाजपा को 63 सीटों का नुकसान हुआ था वह 303 सीट से घट कर 240 आ गई थी। विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक को 204 सीटें मिली थीं। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें इससे अलग हैं। भारत के इतिहास में लोकसभा में पहली बार विपक्ष इतना मजबूत होकर आया था। उस चुनाव के ठीक एक साल के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की। बिहार में जून 2025 में यह शुरू हुआ और रिकॉर्ड तीन महीने में काम पूरा...

  • आखिरी दिन एक मिनट चली लोकसभा

    नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया। गुरुवार को आखिरी दिन था और लोकसभा सिर्फ एक मिनट चली। प्रश्न काल शुरू होते ही स्पीकर ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन का निर्देश दिया और इसके समाप्त होते ही लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आए। उन्होंने वंदे मातरम् के गायन में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि पहली बार संसद में वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए गए हैं। संसद के इसी सत्र में वंदे मातरम् के सम्मान का नया...

  • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई और मॉनसून सत्र में निचले सदन की कार्य उत्पादकता 19 प्रतिशत रही, वहीं इस बार एक भी दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा में लगातार गतिरोध बना रहा। इसे दूर करने के लिए विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के बीच आज तक सहमति नहीं बन...

  • लोकसभा ने एफसीआरए संशोधन विधेयक जेपीसी को भेजा

    लोकसभा ने विदेशी अनुदान विनियमन संशोधन विधेयक (एफसीआरए), 2026 को दोनों सदनों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के विचार के लिए भेजने का प्रस्ताव बुधवार को विपक्ष के विरोध के बीच पारित कर दिया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में विधेयक को जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह विधेयक गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर लाया गया है जिसे संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने पूरी तरह गलत बताया और कहा कि विपक्षी सदस्यों को विधेयक जेपीसी को भेजे जाने का समर्थन करना चाहिए ताकि वहां इस पर व्यापक विचार...

  • विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में गुरुवार को भी नहीं चला प्रश्नकाल

    लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण गुरुवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की 81वीं बरसी पर इस विनाशकारी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिर सदन ने दो मिनट का मौन रखकर इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष ने इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन...

  • हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

    लोक सभा में विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को भी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तथा राजधानी में 20 जुलाई को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए भारी हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच ही सदन ने बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 बिना चर्चा के पारित कर दिया। सदन में आज भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो पाया। पूर्वाह्न 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य इन्हीं मुद्दों को लेकर हंगामा करने लगे थे। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने...

  • जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक लोकसभा में बिना चर्चा के पारित

    लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक 2026 बिना चर्चा के पारित किया गया। इस विधेयक में देरी से जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए नियम कड़े किये गये हैं। एक साल से अधिक की देरी से लेकिन दो साल के भीतर जन्म या मृत्यु पंजीकरण के लिए जिला मजिस्ट्रेट या उपमंडलीय मजिस्ट्रेट या फिर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नियुक्त कार्यकारी मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य था जो सत्यापन के बाद यह आदेश देने के लिए प्राधिकृत है। वहीं, दो साल से अधिक की देरी की स्थिति में प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट...

  • हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

    लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को शून्यकाल नहीं हो सका और जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने तथा जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक बिना चर्चा के पारित कराने के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले, सदन में प्रश्नकाल भी नहीं हो सका था। पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य विद्यार्थियों पर 20 जुलाई को दिल्ली में की गयी पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने और इसके लिए आदेश देने वाले का नाम उजागर करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। समाजवादी पार्टी के सदस्य...

  • लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

    लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा हुई गतिरोध की स्थिति का मुद्दा उठाते देखा गया। वह दिल्ली में पिछले सप्ताह प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग भी दोहराते सुने गए। बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें...

  • पेपर लीक पर कड़े प्रावधान वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश

    सरकार ने परीक्षाओं में पेपरलीक और संगठित परीक्षा धांधली पर कड़ा शिकंजा कसने के उद्देश्य से सोमवार को लोकसभा में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा कार्मिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्षी दलों के हंगामे के बीच विधेयक पेश किया। इसमें दोषियों के लिए 10 वर्ष तक के कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, संपत्ति जब्ती, विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों, समयबद्ध जांच और सुनवाई सहित कई नए सख्त प्रावधान किए गए हैं। सरकार का कहना है कि हाल के वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक...

  • ‘कांग्रेस ने परिसीमन से देश की जनता को वंचित रखा’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और 'परिसीमन' पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई सारे सदस्यों ने अनेक प्रकार की आशंकाएं व्यक्त कीं कि परिसीमन अभी क्यों लाया जाए? तो मैं बता दूं कि जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया है, उसमें जिक्र है कि 2026 के बाद होने वाली जनगणना के बाद जो परिसीमन होगा, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ये कहते हैं कि बिल लाते समय इसका जिक्र क्यों किया गया? यह हमने नहीं किया। 1971 में इंदिरा गांधी...

  • लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

    लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से लाए गए इस अहम विधेयक को सदन में मत विभाजन के बाद स्वीकृति दी गई।  विपक्ष की मांग पर वोटिंग की औपचारिक प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके बाद मत विभाजन कराया गया। इस दौरान 251 सांसदों ने विधेयक के समर्थन में वोट दिया जबकि 185 सांसदों ने इसका विरोध किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि आंकड़े परिवर्तन के अधीन हो सकते हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल...

  • लोकसभा में 1 अप्रैल को पेश होगा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक

    आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पेश करने जा रही है। इस विधेयक के जरिए अमरावती को आधिकारिक तौर पर राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता दी जाएगी।   यह फैसला तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की उस नीति को कानूनी रूप देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिस पर वह लंबे समय से काम कर रही थी। इससे पहले 28 मार्च को आंध्र प्रदेश विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसने...

  • लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी

    लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी से समाधान करना है।   इस विधेयक में कंपनी के डिफॉल्ट साबित हो जाने के बाद दिवालियापन के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए 14 दिनों की अनिवार्य समय सीमा निर्धारित की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक में 12 संशोधन प्रस्तावित किए हैं ताकि समाधान तंत्र को और मजबूत किया जा सके। सीतारमण ने कहा कि आईबीसी समाधान में देरी का...

  • संसद में जताई गई चिंताओं के आगे क्या?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग और उसके असर को लेकर संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। उन्होंने जंग को लेकर चिंता जताई और कहा कि जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे। प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में मोटे तौर पर एक ही लाइन पर अपनी बात रखी। लेकिन राज्यसभा में उन्होंने कुछ अलग जुमले बोले। जैसे ‘गंभीर नतीजे’ वाला जुमला उन्होंने राज्यसभा में बोला। इसके अलावा उनके दो जुमले और बहुत अहम हैं, जिन पर ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा, ‘आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है’। उनका...

  • एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा

    लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते...

  • लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश

    लोकसभा में मंगलवार को उस समय जोरदार बहस छिड़ गई जब कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव के पेश होते ही सदन में प्रक्रिया और नियमों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली और आखिरकार सदन ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे दी। इस मुद्दे पर 10 घंटे की बहस तय की गई।  कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान 'पक्षपातपूर्ण...

  • लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर अभद्रता की गई और भला-बुरा कहा गया : किरेन रिजिजू

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार किया। किरेन रिजिजू ने बताया कि जब यह घटना हुई, वह भी मौके पर मौजूद थे।  उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर स्पीकर के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करता है और फिर उन पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाता है। केंद्रीय मंत्री ने पार्लियामेंट के नियमों को बार-बार तोड़ने के लिए विपक्ष की भी आलोचना की और उन्हें स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पेश करते समय...

  • हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं : लोकसभा में बोले राहुल गांधी

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए और कहा कि भारत स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहा है।  लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा मैं इकोनॉमिक सर्वे देख रहा था। मुझे दो खास बातें मिलीं। पहली, हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जियोपॉलिटिकल लड़ाई तेज हो रही है। चीन, रूस और दूसरी ताकतें अमेरिका के दबदबे को चुनौती दे रही हैं। दूसरी, हम एनर्जी और फाइनेंशियल हथियारों की दुनिया में रह रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता...

  • लोकसभा में ‘देश बिक गया’ के आरोप पर राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने दिया जवाब

    लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट 2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है और देश का विदेशी ताकतों के सामने 'समर्पण' कर दिया है। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार विरोध हुआ।  राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करते समय भारत के हितों को शर्मनाक तरीके से गिरवी रख दिया। उन्होंने इसे 'नॉनसेंस' कदम बताते...

और लोड करें