मनोज सिन्हा की क्या नई भूमिका होगी?
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा छुट्टी पर हैं। वे अमेरिका गए हैं, जहां उनको बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी बीएचयू की आईआईटी के पुराने छात्रों के एक कार्यक्रम को संबोधित करना है। उनके और भी कार्यक्रम हैं। उनके छुट्टी पर जाने के बाद लद्दाख के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू कश्मीर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी छुट्टी पर गईं लेकिन उनका प्रभार किसी को नहीं दिया गया। हालांकि वहां भी बदलाव की चर्चा है। बहरहाल, सवाल है कि मनोज सिन्हा लौट कर फिर जम्मू कश्मीर के...