कुछ मंत्रियों का भार हलका किया जाएगा
मंत्रिमंडल में जब भी फेरबदल होगी, कुछ मंत्रियों का भार हलका किए जाने की खबर है। ध्यान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभाग हैं। उनसे कुछ विभाग लिए जाएंगे और कम महत्व के मंत्रालय संभाल रहे कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारी बढाई जा सकती है। अश्विनी वैष्णव के पास तीन तीन मंत्रालय हैं। उनसे एक मंत्रालय लिया जा सकता है। रील बनाने के साथ साथ आजकल उन्होंने सरकारी योजनाओं की घोषणा, मंच संचालन या कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते समय बोलने का एक नया तरीका ईजाद किया है। वे...