अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस अवसर पर एक सभा को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की वित्तीय गरिमा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा, "यह उनके जीवन के लिए एक बड़ा सहारा है। यह एक बड़ी मदद है! प्रधानमंत्री ने कहा कि इस किस्त में डेढ करोड़ महिलाओं...