बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ का अभियान
NDRF Operation :- राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के कोंडई गांव में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। एनडीआरएफ की टीमें जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से जंपन्ना वागु नदी के उफनते पानी में डूबे गांव के लोगों को बचाने की कोशिश में जुटी हैं। ग्रामीणों ने मदद के इंतजार में घरों की छतों पर रात बिताई। बताया जा रहा है कि करीब 60-70 लोग बिना भोजन और पानी के फंसे हुए हैं। ग्रामीणों को बचाने के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जनजातीय कल्याण...