नीट परीक्षा सिस्टम फुलप्रूफ!
नई दिल्ली। तीन साल में जिस परीक्षा के दो बार पेपर लीक हुए, परीक्षा केंद्र मैनेज किए गए और परीक्षा में धांधली हुई उस परीक्षा सिस्टम को भारत सरकार ने फुलप्रूफ बताया है! बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि मेडिकल में दाखिले की नीट परीक्षा सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सेंध लगाना मुश्किल है। सरकार ने कहा कि पेपर तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र में पहुंचाने तक पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा जाता है। गौरतलब है कि इस साल तीन मई को हुई नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक...