इस बार बजट ऐसा ही होना था
इस बार बजट को लेकर जैसी उदासीनता रही वैसे हाल के दिनों में कई बजटों में नहीं देखने को मिली। बजट बिल्कुल सपाट और रूटीन का था और इसलिए बहुत जल्दी सामान्य चर्चा से बाहर हो गया। असल में यह बजट ऐसा ही होने वाला था। इसका कारण यह है कि यह नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार का तीसरा और मध्यावधि का बजट था। इसके बाद चुनावी बजट होंगे। अगले साल 2027 में उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के चुनाव हैं। सो, बजट का फोकस उन राज्यों पर होगा और 2028 मोदी की तीसरी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा...