North India

  • फर्क उत्तर बनाम दक्षिण भारत का!

    मुझे विश्वास नहीं हुआ। इसलिए मैंने खबर को कई तरह से चेक किया। खबर सच थी। भारत में एक ऐसा मुख्यमंत्री हुआ है, जो किताबें पढ़ता है! इनका नाम है वीडी सतीशन। केरल के नए मुख्यमंत्री। उन्होंने सन् 2025 में अपनी पढ़ी 60 किताबों की सूची सार्वजनिक की थी। उनमें अरुंधति रॉय, अमिताव घोष, गेब्रियल गार्सिया मार्केज़ पर संस्मरण, पर्यावरण, राजनीति, समाज और मनोविज्ञान की किताबें थीं। उन्होंने एक किताब ‘The Menopause Brain’ के बारे में कहा कि उससे महिलाओं को लेकर उनका नजरिया बदला। क्या यह आज के उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत का सत्य नहीं है? कांग्रेस जब...

  • दक्षिण में नेता अपने बूते के!

    तमिलनाडु में सिने अभिनेता विजय के मुख्यमंत्री बनने को उत्तर भारत में किस तरह समझा गया? ऐसे मानों विजय नाम का चेहरा ऐवें ही है। तमिल लोगों में फिल्मी दुनिया के लोगों के प्रति कैसी दीवानगी! लेकिन मेरा करुणानिधि, एमजीआर, जयललिता की राजनीति, उनके शासन की खबरों और चुनावी रैलियों-प्रचार को देखने के अनुभव का यह निचोड़ है कि तमिल मिजाज भले चटकदार लाल-काले रंग का हो, लेकिन भीड़ अपने भीतर संस्कृति का गर्व लिए होती है। वहां भाषा और पहचान की ढाल में सभ्यता अपने ही रंग में रंगी हुई है। नायकर, पेरियार, करुणानिधि, एमजीआर, जयललिता से लेकर स्टालिन...

  • राजनीति का फर्क हर क्षेत्र में दिखता है

    उत्तर भारत की गोबरपट्टी और दक्षिण का अंतर जीवन के हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। राजनीति और नेताओं की वजह से कितना अंतर आ जाता है इसको शिक्षा और संस्कृति के मामले में देख सकते हैं तो आर्थिक, औद्योगिक विकास में भी देख सकते हैं। जनसंख्या नियंत्रण एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें यह अंतर सबसे ज्यादा है। उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्यों में इस बात का रोना है कि आबादी बहुत ज्यादा है और इसलिए लोकसभा व विधानसभा की सीटें ज्यादा चाहिए। सोचें, ज्यादा सांसद और विधायक बना देने से जैसे बड़ी आबादी का कल्याण हो जाएगा!...

  • काम के लिए नेताओं में होड़

    यह बहुत दिलचस्प है कि दक्षिण भारत के पांचों राज्यों में कुछ समय पहले तक अलग अलग पार्टियों की सरकारें थे। अभी तो तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन गई है। फिर भी पांच राज्यों में तीन पार्टियों की सरकार है। कुछ दिन पहले कर्नाटक में भाजपा, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना में बीएसआर, तमिलनाडु में डीएमके और केरल में वाम मोर्चा की सरकार थी। लेकिन पांचों पार्टियों की सरकारें राज्य के हित में काम करती थीं। अब भी कांग्रेस के अलावा एक राज्य में विजय की टीवीके आई है और एक राज्य में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी...

  • सीएम ऐसा हो जो गति से काम करें

    दक्षिण भारत के पांचों राज्यों में अलग अलग विचारधारा वाली पार्टियां मजबूत हैं। ये पार्टियां लगातार सत्ता में भी रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी कम से एक राज्य का कोड क्रैक किया और कर्नाटक में सरकार बनाई। हालांकि कांग्रेस का आधार उससे ज्यादा मजबूत रहा। अब तो कांग्रेस की तीन राज्यों में सरकार बन गई। लेकिन कांग्रेस ने भी नेता चुनने में इस बात का ध्यान रखा कि काम करने वाला मुख्यमंत्री हो। ऐसा मुख्यमंत्री, जो नतीजे दे सकता हो और इन राज्यों में विकास की जो गति चलती है उस गति से काम कर सके। सोचें, भाजपा...

  • सारा नैरेटिव उत्तर भारत का

    पांच राज्यों के चुनाव के बीच भाजपा ने जो नैरेटिव बनाया है वह पूरी तरह से उत्तर या पश्चिम भारत पर केंद्रित है। परिसीमन का मामला भी उत्तर और पश्चिमी भारत में सीटें बढ़ाने से जुड़ा है तो महिला आरक्षण का मामला भी हिंदी पट्टी और पश्चिम के राज्यों राजस्थान व गुजरात से जुड़ा है। विंध्य के पार एकमात्र राज्य, जहां भाजपा बहुत मजबूत हुई है वह महाराष्ट्र है और वह भी पश्चिम भारत में है। उत्तर और पश्चिम भारत का नैरेटिव बनाने का कारण यह है कि दक्षिण या पूर्वी भारत में भाजपा को मजबूत प्रादेशकि क्षत्रपों से लड़ना...

  • उत्तर भारत में लौटी ठंड

    नई दिल्ली। मकर संक्रांति के बाद ऐसा लग रहा था कि ठंड जा रही है लेकिन एक बार फिर समूचे उत्तर भारत में ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तीनों पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है। वही मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से ठंड फिर से लौट आई है। मौसम विभाग...

  • उत्तर भारत में बारिश और पहाडों पर बर्फबारी

    नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। उत्तराखंड के गंगोत्री से लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पर भारी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम का मंदिर बर्फ से ढक गया है। जम्मू कश्मीर में भी कई जिलों में लगातार बर्फ गिर रही है। इस बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में गुरुवार देर रात से बारिश हो रही है।...

  • उत्तर भारत में रिकार्ड तोड़ ठंड

    नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिलली में गुरुवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। उधर जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। इसके कारण बुधवार को प्रसिद्ध डल झील और कश्मीर के कई जल स्त्रोत जम गए। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश...

  • उत्तर भारत में बारिश से आफत

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हैं और जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए हैं। उनके गुंबद तक पानी आ गया है। रतलाम में रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म पानी में डूबा है। राजस्थान में दौसा जिले के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे बाढ़ के हालात बन गए। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है और करीब साढ़े तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।...

  • उत्तर भारत में ठंड का कहर

    नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड से 24 घंटे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि बिहार में दो लोगों के मरने की खबर है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। उधर अरुणाचल प्रदेश की सेला झील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चार पर्यटक फंसे हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी जमी हुई झील पर चलते समय उसमें फंस गए। हालांकि बाद में उनको निकाल लिया गया। रविवार को देश के 14 राज्यों...

  • नए साल में उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण सर्दी

    North India severe cold: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण सर्दी की संभावना जताई गई है। साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में शीतलहर का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत में 30 दिसंबर से शीत लहर बढ़ने का अनुमान है। एक से तीन जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है। also read: वर्ष 2024 का राजनीतिक सूत्र क्या है? पश्चिम विक्षोभ...

  • उत्तर भारत में शीतलहर शुरू

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में तो कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच फीसदी से नीचे रिकॉर्ड किया गया। उधर राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य पर पहुंच गया है। इसी तरह सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया...

और लोड करें