इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल
दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल स्टेशन पर राशनिंग शुरू कर दी गई है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, देश में जेट फ्यूल की कीमतों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एनओसी के अनुसार, नेपाल में पेट्रोल, केरोसीन और डीजल की कीमतों में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो आज आधी रात...