उमर ने पार्टी तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया है। उमर ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को तोड़ने के लिए एक विधायक को 20 से 30 करोड़ रुपए देने का लालच दिया जा रहा है। हालांकि उमर अब्दुल्ला ने किसी पार्ट का नाम नहीं लिया। लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा भाजपा की ओर था। उमर ने हजरतबल में बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला की 26वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि जम्मू से पार्टी के एक विधायक को पाला बदलने के...