पीएम से जवाब देने को कहेगा विपक्ष!
केंद्र सरकार और भाजपा के संसदीय प्रबंधकों का दावा है कि मानसून सत्र का पहला हफ्ता जान बूझकर छोड़ दिया गया। पहले के सत्रों में भी ऐसा हो चुका है कि विवाद के मुद्दे पर सरकार पहले हफ्ते में विपक्ष को प्रदर्शन करने देती है। यह पिछले कई सत्र में हो चुका है कि पहले हफ्ते में कामकाज नहीं होता है। लेकिन क्या सरकार दूसरे हफ्ते में कामकाज करा लेने के भरोसे में है? ध्यान रहे इस बार मानसून सत्र सिर्फ तीन हफ्ते का है और स्वतंत्रता दिवस से पहले ही समाप्त हो रहा है। इसलिए अगले दो हफ्ते बहुत...