PDA

  • पीडीए में सिर्फ पीडी पर अखिलेश की नजर

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का कार्ड पिछले लोकसभा चुनाव में चल गया था। वे पीडीए के जरिए भाजपा के हिंदुत्व कार्ड को रोकने में कामयाब रहे थे। तभी उनकी पार्टी राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 37 सीटों पर जीती। उनकी सहयोगी कांग्रेस को भी छह सीटें मिल गईं। अब विधानसभा चुनाव चुनाव की तैयारी में भी अखिलेश यादव पीडीए पर ही फोकस बनाए हुए हैं। लेकिन असलियत अलग है। उनकी पार्टी के नेता भी मान रहे हैं कि अखिलेश यादव ने भले पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और...

  • उत्तर प्रदेश में ठाकुर बनाम पीडीए

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लोकसभा चुनाव में बहुत खराब प्रदर्शन के बाद अब राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने स्वजातीय लोगों पर मेहरबानी का बड़ा मुद्दा बना है। भाजपा की विरोधी पार्टियां तो यह मुद्दा उठा ही रही हैं, पार्टी के अंदर भी लोग इसे लेकर मुखर होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से इस पर ज्यादा फोकस बना है। राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी इसे लेकर बहुत मुखर है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कई नियुक्तियों के बारे में विस्तार से सोशल मीडिया में लिखा। उन्होंने राजपूत...

  • अखिलेश के पीडीए की परीक्षा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले की परीक्षा होनी है। उनके पीडीए का मतलब है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। यह पहली बार है, जब समाजवादी पार्टी ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि उसको अगड़ी जातियों के वोट नहीं चाहिए। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है, जब इस तरह किसी जाति या समुदाय को अलग करके वोट मांगने की राजनीति हुई है। भाजपा ने भले सिद्धांत तौर पर नहीं कहा है लेकिन उसकी पार्टी के अनेक नेता खुले मंच से कह चुके हैं कि उनको...

  • सपा का पीडीए प्रयोग क्या सफल होगा?

    समाजवादी पार्टी ने कमाल ही किया है। उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले दिनों महाराष्ट्र गए तो उन्होंने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। वैसे तो उनकी पार्टी ने 12 सीटों की मांग की है लेकिन महाराष्ट्र में उनकी पार्टी के सबसे बड़े इकलौते नेता अबू असीम आजमी ने कह दिया है कि पांच सीटें नहीं मिलीं तो पार्टी 25 सीटों पर लड़ेगी। इसका मतलब है कि पार्टी को वहीं पांच सीट चाहिए, जिस पर अखिलेश यादव ने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की तो उसमें...