जेल जो जाए वह तो नहीं रहे पद पर
गंभीर आरोप से लांछित होकर जेल जाने पर संबंधित मंत्री-मुख्यमंत्री का अपने पद से त्यागपत्र देना राजनीतिक शुचिता के लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रशासनिक विश्वसनीयता के लिए भी जरूरी है। जेल विभिन्न श्रेणी के पुलिस पदाधिकारियों के अधीन होता है। जब कोई नेता जेल में होते हुए मंत्रिपद पर बना रहे और सरकार चलाता रहे, तब वह किस नैतिक आधार पर अधिकारियों का मार्गदर्शन कर सकता है? हाल में मोदी सरकार ने संसद में एक महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किया। इसके प्रावधानों के अनुसार यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन से अधिक समय तक जेल में रहते हैं, तो उन्हें...