पुलिस ने संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सोमवार को संसद भवन के नजदीक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित 'संसद चलो' कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर सुबह से ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी और पुलिस ने जगह-जगह रास्तों पर बैरिकेड लगा रखे थे। कुछ प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से निकलकर रेल भवन के चौराहे तक आ गये। संसद भवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को...