Prajwal Revanna

  • देवगौड़ा के पोते को उम्रकैद की सजा

    बेंगलुरू। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में  उम्रकैद की सजा मिली है। विशेष अदालत ने शुक्रवार को प्रज्वल को अपने घर की 47 साल की नौकरानी के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया था। शनिवार को विशेष अदालत ने सजा का ऐलान किया। प्रज्वल को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही विशेष अदालत ने उसके ऊपर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही पीड़ित को सात लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया। प्रज्वल के वकील ने सजा पर बहस के दौरान कोर्ट में कम सजा देने...

  • रेप मामले में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा

    बेंगलुरु। दुष्कर्म और अश्लील वीडियो मामले में बेंगलुरु की एमपी/एमएलए विशेष अदालत ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व जेडी (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को मृत्यु तक आजीवन कारावास के साथ-साथ 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।  न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को बार-बार रेप के लिए आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत मृत्यु तक आजीवन कारावास और 5 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने आईपीसी की धारा 376 (2) (के) के...

  • बेंगलुरु: रेप केस में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार

    बेंगलुरु। बेंगलुरु में एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में दोषी ठहराया।  जज संतोष गजानन भट ने रवन्ना को दोषी करार दिया। अदालत शनिवार को प्रज्वल रेवन्ना और उसके वकील को दोषसिद्धि पर अपनी अंतिम दलीलें देने का मौका देने के बाद सजा की अवधि का ऐलान करेगी। प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और जैसे ही फैसला सुनाया गया, अदालत कक्ष में बैठे-बैठे उसकी आंखों में आंसू देखे गए और वह उन्हें पोंछते नजर आए। कोर्ट...

  • प्रज्ज्वल छह दिन के लिए एसआईटी की हिरासत में

    बेंगलुरू। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी और जेडीएस के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को बेंगलुरू की एक अदालत ने शुक्रवार को छह दिन के लिए एसआईटी की हिरासत में भेज दिया।  इससे पहले वे गुरुवार रात 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा हवाईअड्डे पर विमान उतरने के बाद रात करीब एक बजे एसआईटी उनको गिरफ्तार कर लिया था। प्रज्ज्वल को पुलिस टीम सीआईडी ऑफिस ले गई, जहां उन्हें रात भर रखा गया था। प्रज्वल को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस भेजी गई थी।  गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार की सुबह पूछताछ से पहले एसआईटी की...

  • सेक्स वीडियो मामला : प्रज्वल रेवन्ना छह जून तक एसआईटी की हिरासत में

    बेंगलुरु। जनता दल (एस) के सांसद और सेक्स वीडियो मामले के मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को शुक्रवार को 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह जून तक एसआईटी (SIT) की हिरासत में भेज दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Devegowda) के पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं के यौन शोषण (Sexual Exploitation) का कथित वीडियो सामने आने पर कर्नाटक में हंगामा मच गया था। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अशोक नायक ने अदालत से प्रज्वल रेवन्ना को 15 दिनों के लिए एसआईटी की हिरासत में सौंपने की...

  • कर्नाटक सेक्स वीडियो मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार

    बेंगलुरु। कर्नाटक के कथित सेक्स वीडियो मामले (Sex Video Case) के मुख्य आरोपी और सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को भारत आते ही गुरुवार-शुक्रवार की रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) आज तड़के उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी परिसर स्थित अपने कार्यालय लेकर गई। सूत्रों ने बताया कि जर्मनी के म्यूनिख से आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच764 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने हासन सांसद को इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी...

  • प्रज्ज्वल 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होंगे

    बेंगलुरू। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी और जेडीएस के निवर्तमान सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना वीडियो मैसेज के जरिए सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि वे 31 मई को सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही एसआईटी के सामने पेश होंगे। इससे पहले उनके दादा और देश के पूर्व  प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उनसे कहा था कि वे सामने आएं और जांच में शामिल हों। देवगौड़ा की चेतावनी के बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना सामने आए हैं। प्रज्ज्वल ने सोमवार को कहा- मैं 31 मई को एसआईटी के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा...

  • देवगौड़ा ने भगोड़े पोते को दी चेतावनी

    बेंगलुरू। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने गुरुवार को अपने पोते और कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना को चेतावनी दी है। देवगौड़ा ने कहा है कि वे भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। देवगौड़ा ने कर्नाटक के लोगों और सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं से यह दावा भी किया इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश चले गए थे। बहरहाल, देवगौडा ने कहा है कि अगर उनके...

  • प्रज्ज्वल मामले में नई समस्या

    कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का खुलासा होने के बाद एक नई समस्या खड़ी हो गई है। राज्य में पीड़ित महिलाओं का जीवन दुभर हो गया है। असल में प्रज्ज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना को एक्सपोज करने के चक्कर में वीडियो लीक करने वालों ने महिलाओं की पहचान उजागर कर दी। इसका नतीजा यह हुआ है कि अनेक महिलाओं और उनके परिजनों को भी घर और गांव छोड़ना पड़ा है। परिवारों के भीतर कलह बढ़ जाने की खबरें हैं क्योंकि महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की बातों को परिजनों से छिपा रखा था। सो, परिवार के अंदर विवाद है और जहां परिवार...

  • कर्नाटक की पीड़ित महिलाओं को मिलेगी सरकारी मदद

    बेंगलुरू। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की राज्य सरकार सरकारी मदद देगी। भाजपा की सहयोगी जेडीएस के दो बड़े नेता विधायक एचडी रेवन्ना और सांसद प्रज्जवल रेवन्ना इस सेक्स स्कैंडल से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि दोनों ने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया है। इस मामले की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया है। साथ ही प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ दो लुकआउट सरकुलर जारी किए गए हैं। बहरहाल, इस मामले की पीड़ित महिलाओं को सरकारी मदद की घोषणा कांग्रेस ने की है। कांग्रेस...

  • रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ एक और मुकदमा

    बेंगलुरू। महिलाओं का यौन शोषण करने वाले जेडीएस के विधायक एचडी रेवन्ना और उनके सांसद बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा अपहरण और दुष्कर्म का है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे और पोते पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके ऊपर सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण करने और उनकी वीडियो बनाने का आरोप है। आरोप लगने के बाद से हासन के सांसद प्रवज्ज्व रेवन्ना गायब हैं। कहा जा रहा है कि वे जर्मनी चले गए हैं। राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी एसआईटी...

  • फरार सांसद के खिलाफ लुकआउट नोटिस

    बेंगलुरू। अनेक महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए के सांसद और एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर हासन सीट से चुनाव लड़े प्रज्ज्वल रेवन्ना के बारे में कहा जा रहा है कि वे मतदान के तुरंत बाद जर्मनी चले गए। उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार की बनाई विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने उनके खिलाफ लुकआउट सरकुलर जारी किया है। इस बीच प्रज्ज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी है। उनके...

  • भाजपा को पता था फिर भी जेडीएस से तालमेल

    भारतीय जनता पार्टी के नेता भले कुछ भी कहें लेकिन हकीकत यह है कि कर्नाटक में एचडी देवगौड़ा परिवार यानी उनके बड़े बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के बारे में भाजपा के शीर्ष नेताओं को सब कुछ मालूम था। वे उनकी करतूतों के बारे में जानते थे भले उनकी वीडियो नहीं देखी हो। इसके बावजूद भाजपा ने जेडीएस के साथ तालमेल किया था। पिछले साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में एचडी रेवन्ना के खिलाफ चुनाव लड़े भाजपा के नेता देवराजी गौड़ा ने पार्टी को रेवन्ना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने खुद कहा है कि पार्टी...

  • रेवन्ना सेक्स स्कैंडल ने पकड़ा तूल

    बेंगलुरू। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच प्रज्ज्वल के पूर्व ड्राइवर और एक भाजपा नेता ने एक दूसरे पर वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना के ऊपर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। करीब तीन हजार वीडियो सामने आने की खबर है। ये वीडियो सामने आने के बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए। इसे लेकर विवाद हो रहा है। कहा जा रहा है कि मामला खुलने...

और लोड करें