राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके शासनकाल में अपराधी खुलेआम अपराध अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इसे नियंत्रित करने में लगातार नाकाम नजर आ रहा है। बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार राजद और अन्य विपक्षी दलों की ओर से प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है। सोमवार को महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार...