बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके शासनकाल में अपराधी खुलेआम अपराध अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इसे नियंत्रित करने में लगातार नाकाम नजर आ रहा है।
बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार राजद और अन्य विपक्षी दलों की ओर से प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है। सोमवार को महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में हत्याएं होना अब आम बात हो गई है। रोजाना प्रदेश में अपराधी हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं भी आम हो गई हैं।
कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। विपक्ष में होने के नाते हम लगातार सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
Also Read : ‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना : अमित शाह
राबड़ी देवी ने कहा कि इस बारे में सत्ता पक्ष से पूछना चाहिए कि बिहार में कानून व्यवस्था विफल क्यों हो रही है। वही इसका जवाब देंगे।
राबड़ी देवी ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए सरकार के पास कोई सही सुझाव नहीं है। जंगलराज में इस तरह का कुछ नहीं होता था। रामराज्य में यह सब होता है।
पूर्व सीएम ने कहा कि जब प्रदेश की सरकार महिलाओं के बैंक खाते में फ्री में 10-10 हजार रुपए डालेगी तो संभव है कि वेतन का संकट तो दूसरे कर्मचारियों पर आएगा। सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि यहां कोई भी कानून व्यवस्था नहीं है। यहां भगवान के भरोसे लोग जी रहे हैं और बच रहे हैं। क्या पता कि आप भी रोड पर निकलिए या विधानसभा में ही कोई कट्टा लेकर चला आए। हम लोग भी अपने आपको बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


