राघव चड्ढा को कैसे आगे करेगी भाजपा?
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों को तोड़ कर पार्टी में शामिल तो करा लिया है लेकिन किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़ाने के अलावा उनकी क्या भूमिका होगी। खास तौर से यह सवाल राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल को लेकर है। ध्यान रहे दिल्ली में भाजपा पहले से मजबूत पार्टी रही है। भले 27 साल तक सरकार से बाहर रही लेकिन उसे 35 फीसदी के आसपास वोट हमेशा मिलते रहे। उसके पास नेता भी हैं। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बना दिया है। अब...