राजू और मल्लू के कहने से सीटें देंगे हेमंत!
एक बार राज्यसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने हेमंत सोरेन को बुला कर बात की थी और कहा था कि वे राज्यसभा की सीट कांग्रेस को देंगे। यह साल 2022 की बात थी। सोनिया गांधी को हेमंत ने कहा था कि वे सोच कर बताते हैं। उसके दिल्ली से लौट कर उन्होंने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी पार्टी से महुआ मांजी को उम्मीदवार बना दिया। उससे पहले 2020 में उनके पिता शिबू सोरेन राज्यसभा गए थे क्योंकि वे 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। फिर 2024 के चुनावी साल में हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना...