राजद के सांसद भी क्या टूटेंगे?
भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि कई छोटी पार्टिय़ों से बात हो रही है। उनका तो खैर दावा यह भी है कि कांग्रेस में भी फूट पड़ सकती है। लेकिन उस दावे को छोड़ें तब भी यह सवाल है कि क्या बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल टूट सकती है? क्या उसके चार सांसद में से तीन पाला बदल सकते हैं? असल में यह चर्चा इसलिए शुरू हुई क्योंकि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद जिसको संसदीय दल का नेता बनाया वह कुशवाहा समाज के हैं। राजद ने औरंगाबाद से जीते अभय...