पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट
यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों की वजह से वे राजनीति में थोड़ा बैकफुट पर रहे। कुछ समय पहले राष्ट्रीय संगठन में आए हैं तो उसके बाद उनकी पहली बड़ी परीक्षा पंजाब में होने वाली है। वहां के प्रभारी भूपेश बघेल को हटा कर असम भेजा गया है। माना जा रहा...