शिवराज धरने पर बैठ गए!
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपनी पार्टी की राज्य सरकार से ठन गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उनका विवाद अब खुल कर सामने आ गया है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। यह मामला बहुत दिन से चल रहा था लेकिन पिछले दिनों जब नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भोपाल गए और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की तब मामला मीडिया में आ गया। वहां शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कलेक्टर फोन नहीं उठाते हैं। इस पर चंद्रशेखर ने दोनों समझाया और सारी गुटबाजी तीन...