सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने शरण मांगी
सिक्किम में रिम्बी के निवासी मंगलवार सुबह सिंगलीतम गांव से एक बड़े भूस्खलन की वजह से भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और कीचड़ धंसने की इस घटना ने निवासियों को चिंतित कर दिया है। राज्य के युक्सम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत रिम्बी में इस घटना ने क्षेत्र में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और जमीन के और खिसकने की आशंका बढ़ा दी। कई निवासियों ने इस आशंका में सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है कि स्थिति बिगड़ने पर वे बेघर हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और आश्रय की मांग की है। निवासियों...