silver

  • मध्य पूर्व तनाव के चलते कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बुधवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।  इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,60,230 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,60,188 रुपए थी। यानी एक दिन में सोने का भाव 42 रुपए महंगा हुआ है। वहीं यदि चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, बुधवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,66,010 रुपए प्रति किलोग्राम...

  • मध्य पूर्व तनाव के बीच कीमती धातुओं में गिरावट

    सोमवार को अमेरिकी डॉलर मजबूत होने और महंगाई की आशंकाओं के कारण कीमती धातुओं यानी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई, जिससे निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं।  अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतें और बढ़ेंगी। लेकिन इसके उलट इनके दाम में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना वायदा गिरकर 1,59,826 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले...

  • इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ी मांग, सोना-चांदी 3 प्रतिशत उछले

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य अभियान के कारण सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत हो गई है, जिसके चलते सोमवार को कीमती धातुओं में बड़ी उछाल देखने को मिली। इस दौरान, सोने-चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोना दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,67,915 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी भी 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 2,85,978 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो दिन का उच्चतम...

  • वैश्विक अस्थिरता में इजाफे से सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी 2.60 लाख रुपए के पार

    वैश्विक अस्थिरता बढ़ने और अमेरिकी टैरिफ पर आए अपडेट के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 बजे तक सोना का 2 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.74 प्रतिशत या 2,724 रुपए की तेजी के साथ 1,59,504 रुपए था। अब के कारोबार में सोने ने 1,60,600 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। दूसरी तरफ चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 12,531 रुपए या 4.95 प्रतिशत बढ़कर 2,65,475 रुपए थी। अब के कारोबार में चांदी ने 2,68,875...

  • सोना खरीदारों के लिए राहत, चांदी की कीमत भी 16,000 रुपए से अधिक घटी

    सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो से कम हो गई है।   इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए कम होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,575 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,738 रुपए प्रति 10...

  • कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, तेजी के बाद फिर गिरा सोने-चांदी का भाव

    पिछले कुछ दिनों से कमोडिटी बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। वहीं गुरुवार के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना बताया गया है।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना गिरकर 1,57,701 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। तो वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी गिरकर 2,58,730 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के...

  • कीमती धातुओं ने फिर पकड़ी रफ्तार, सोना 1.58 लाख के पार तो चांदी 2.61 लाख के ऊपर

    मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कमोडिटी बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है और कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सुबह से ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी का माहौल है। खासतौर पर चांदी, जो मंगलवार को करीब 10,000 रुपए तक टूट गई थी, आज फिर तेजी की राह पर लौटती नजर आ रही है।  बुधवार को शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,58,436 रुपए प्रति 10 ग्राम...

  • डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। इसकी मुख्य वजह डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली रही। हालांकि, दुनिया के कुछ हिस्सों में चल रहे तनाव के कारण कीमती धातुओं को मध्यम अवधि में अब भी सहारा मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना दिन के दौरान 0.33 प्रतिशत गिरकर 1,57,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.92 प्रतिशत गिरकर 2,57,567 रुपए प्रति किलो हो गई। दिन की शुरुआत में चांदी की कीमत 2 प्रतिशत से...

  • चमकता सोना और डूबता डॉलर

    2026 के पहले चार हफ्तों में सोने की कीमत में 17 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ। सोने और चांदी के भाव में अभूतपूर्व उछाल असल में विश्व अर्थव्यवस्था में युगांतकारी परिवर्तन का सूचक है। यह कोई फौरी समस्या नहीं है, बल्कि इसके पीछे इस समय हो रहा ढांचागत बदलाव है। इस बदलाव के बाद कैसी व्यवस्था उभरेगी, अभी यह साफ नहीं है।... भविष्य की विश्व मौद्रिक व्यवस्था को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है। मगर वर्तमान डॉलर के दिन लद गए हैं, इस संबंध में अब कोई अस्पष्टता नहीं है। पिछले 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत...

  • हर रोज नई ऊंचाई

    सोने और चांदी की कीमतों में जबर्दस्त उछाल का सीधा संबंध विश्व अर्थव्यवस्था में मची उथल-पुथल से है, जिससे दुनिया की आर्थिक, वित्तीय, एवं मौद्रिक व्यवस्थाओं में दीर्घकालिक परिवर्तन की संभावना ठोस रूप ले रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नाटकीय ढंग से बढ़ रहा है। इस गति की अपेक्षा उन लोगों को भी नहीं थी, जो अंतरराष्ट्रीय कारोबार की मुद्रा के रूप में डॉलर के भविष्य को लेकर आशंकित रहे हैं। सोमवार को न्यूयॉर्क में प्रति औंस सोने का भाव 5000 डॉलर के ऊपर चला गया। भारत में प्रति दस ग्राम सोने की कीमत एक लाख 66...

  • सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर से नए ऑल-टाइम हाई पर

    सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,150 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो कि हाजिर बाजार में नया ऑल-टाइम हाई है।  इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,36,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने का दाम 1,25,181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,24,730 रुपए प्रति 10 ग्राम...

  • सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम दो लाख रुपए के करीब

    सोने की कीमत में बुधवार को तेजी देखने को मिली, जिससे कीमतें फिर से 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं। चांदी का दाम भी दो लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गया है।   इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,777 रुपए प्रति 10 ग्राम था।  22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,21,202 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,708 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर...

  • सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी ऑल-टाइम हाई पर

    सोने की कीमतों में सोमवार को मामूली बदलाव देखा गया। वहीं, चांदी की कीमत 1.79 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जो कि नया ऑल-टाइम हाई है।   इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 335 रुपए कम होकर 1,28,257 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,28,592 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,17,483 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,790 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 96,444 रुपए प्रति 10 ग्राम से...

  • सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट

    सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,27,845 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,28,214 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यह सोने की कीमतों में 369 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दो दर्शाता है। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,17,106 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,444 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 96,161 रुपए प्रति 10 ग्राम से...

  • सस्ता हुआ सोना-चांदी, 1300 रुपए से ज्यादा गिरे पीली धातु के दाम

    सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार के कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को कीमतों में तेजी देखी गई थी। लेकिन पिछले हफ्ते शुक्रवार से मंगलवार तक तीन दिन कीमतों में लगातार गिरावट जारी थी।  कीमती धातुओं की कीमतों पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में 1300 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है, वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत भी 4000 रुपए से ज्यादा गिरी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,561 रुपए दर्ज की गई है, जो...

  • तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम

    सोना-चांदी की कीमतों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से गिरावट देखी जा रही थी वहीं गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 4000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,800 प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,884 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन बुधवार को 1,22,180 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई थी। बीते 24 घंटों में सोने के...

  • 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1.62 लाख रुपए के पार

    सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार के कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी के दाम 1.62 लाख रुपए के पार हो गए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट भी 1.26 लाख रुपए से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,26,554 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन बुधवार को 1,23,913 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई थी। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 2,641 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है। इसी तरह, 22...

  • सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम

    सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।   इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,907 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,27,633 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 3,726 रुपए की कमी को दर्शाता है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,13,499 रुपए हो गई है, जो...

  • सोने-चांदी का गरम बाजार

    इस रुझान में निकट भविष्य में कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस बार की महंगाई सिर्फ दुनिया में युद्ध के गहराते माहौल की वजह से नहीं है। बल्कि इसका एक बड़ा पहलू अमेरिकी मुद्रा डॉलर की स्थिरता को लेकर निवेशकों के मन में बढ़ रही आशंकाएं हैं। दुनिया भर में सोना और चांदी के भाव तेजी से चढ़े हैं। विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक सोने की थोक भाव में खरीदारी कर रहे हैं। उधर रूस ने चांदी को उस सूची में शामिल कर दिया है, जिन्हें वह अपने राजकीय कोष में रखता है। हालांकि चांदी के भाव पहले भी...

और लोड करें