स्मृति ईरानी को क्या मिलेगी राज्यसभा?
यह लाख टके का सवाल है कि क्या स्मृति ईरानी का पुनर्वास होगा? उनके पास अभी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए पिछले दिनों उन्होंने वापस फिल्मी दुनिया का रुख किया था। अमेठी सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल से चुनाव हारने के बाद वे पार्टी नेतृत्व की नजरों में चढ़ नहीं पा रही हैं। लेकिन उसके बाद हो रहे राज्यसभा के दोवार्षिक चुनावों में उनको उम्मीद जगी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि स्मृति ईरानी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पार्टी को संसद में उनकी जैसी वक्ता की जरुरत है। हालांकि साथ ही यह भी कहा जा...