राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल पर भारत विरोधी लोगों से मिलने का आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अमेरिका यात्रा के दौरान भारत विरोधी लोगों से मिलने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके राहुल गांधी पर आरोप लगाया। भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी पर अलोकतांत्रिक लोगों और भारत विरोधी संस्थाओं से जुड़े लोगों से मिलने का आरोप लगाया और कई सवाल पूछे।

स्मृति ईरानी ने एक तस्ववीर भी दिखाई और कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस से आर्थिक मदद हासिल करती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। ईरानी ने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में बैठक की?

स्मृति इरानी ने सुनीता विश्वनाथ के अलावा राहुल गांधी के कार्यक्रम में तंजीम अंसारी की मौजूदगी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर यह जानकारी भी उपलब्ध है कि राहुल की चार जून की न्यूयॉर्क की बैठक में पंजीयन के लिए एक व्यक्ति का नाम-नंबर दिया गया। वह व्यक्ति तजीम अंसारी है। उन्होंने कहा- उनके संबंध इस्लामिक सर्किल आफ नार्थ अमेरिका से पाए गए। इसके बारे में 28 फरवरी, 2019 को यूएस कांग्रेस में एक प्रस्ताव में कहा था कि अंसारी का संपर्क और संबंध जमात ए इस्लामी के साथ है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *