कांगो में इबोला से 2,325 लोगों की मौत, अब तक का सबसे भीषण प्रकोप
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर कांगो) में इबोला से 2,325 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे यह देश में अब तक दर्ज किया गया इबोला का सबसे घातक प्रकोप बन गया है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने जो सरकारी आंकड़ा पेश किया है उसके अनुसार, इबोला वायरस के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से जुड़े इस प्रकोप में 2018-2020 की महामारी की तुलना में 26 अधिक लोगों की जान चली गयी है। प्रकोप के केंद्र बिंदु बुनिया से वीडियो लिंक के जरिए जेनेवा में संवाददाताओं से बात करते हुए डब्ल्यूएचओ के इंसीडेंट मैनेजर थिएर्नो...