वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 की मौत
वृंदावन। यमुना नदी में पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें डूबने से 10 लोगों की मौत हो गई। घटना मथुरा के वृंदावन में हुई। हादसे में सात महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। मरने वालों में पति-पत्नी और पिता व पुत्री भी शामिल हैं। नाव में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। जिले के कलेक्टर चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब तीन बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहारी मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार पर्यटकों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।...