भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रौद्योगिकी तथा अन्य बुनियादी ढांचों में बदलावों के अनुरूप वित्तीय बाजारों में सुधार पर विचार के लिए एक तकनीकी परामर्श समिति का गठन किया है।
आरबीआई में वित्तीय बाजार नियामक विभाग के प्रभारी डिप्टी गवर्नर इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। उनके अलावा समिति में सात अन्य सदस्यों को नामित किया गया है। इनमें सेबी के पूर्व पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण, फिक्स्ड इनकम मनी मार्केट एंड डेरिवेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शमशेर सिंह और एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक नीरज गंभीर शामिल हैं।
Also Read : भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
आईसीआईसीआई बैंक में ट्रेजरी एवं आर्थिक अनुसंधान के प्रमुख शैलेंद्र झिंगन, सिटीबैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक आदित्य बागरी, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक नंद किशोर और मॉर्गन स्टेनली इंडिया के प्रबंध निदेशक रिधम देसाई को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।
केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि समिति वित्तीय बाजारों की कार्यप्रणाली, दक्षता, तरलता आदि के बारे में मंथन करेगी और वित्तीय बाजारों के विस्तार के उपाय सुझाएगी। इसमें सरकारी प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा विनिमय और संबंधित डेरिवेटिव बाजार भी शामिल हैं। ट्रेडिंग, क्लियरिंग, सेटलमेंट जैसे बाजार का आधारभूत अवसंरचनाओं से संबंधित मुद्दों पर भी समिति विचार करेगी।
बाजार को प्रभावित करने वाली नीतियां और परिचालन संबंधी मुद्दे भी समिति के कार्यक्षेत्र में शामिल किए गए हैं। समिति की हर तिमाही में कम से कम एक बैठक अनिवार्य की गई है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



