राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में कृष्णा कपूर की मेहमाननवाजी और लोगों को खाना खिलाने के उनके अंदाज को याद किया। कपूर परिवार हमेशा से ही खाने के प्रति अपने प्यार और दूसरों को दिल से खाना खिलाने की खुशी के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही भाव ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में भी देखने को मिला, जब कंटेस्टेंट निशांत ने बताया कि अगर वह Rs1 करोड़ जीतते हैं, तो वह उसका क्या करेंगे।

निशांत ने बताया कि वह सबसे पहले अपना होम लोन चुकाएंगे और उसके बाद एक रेस्टोरेंट खोलेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे खाना बनाना नहीं आता, लेकिन मुझे लोगों को खिलाना बहुत पसंद है।”

निशांत की इस बात ने अनिल कपूर को तुरंत राज कपूर की पत्नी और उनके लिए मां समान रहीं कृष्णा कपूर की याद दिला दी। उनकी गर्मजोशी और मेहमाननवाज़ी को याद करते हुए अनिल ने बताया कि कैसे वह डाइनिंग टेबल पर बैठे हर व्यक्ति का बेहद प्यार से ख्याल रखती थीं। वह बार-बार पूछती थीं कि सभी ने पर्याप्त खाना खाया या नहीं और अलग-अलग पकवान चखने के लिए भी प्रोत्साहित करती थीं।

Also Read : स्वर्ण विजेता महिला क्रिकेट टीम का स्वदेश वापसी पर भव्य स्वागत

कृष्णा कपूर को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “कृष्णा आंटी मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड थीं, ऋषि और रणधीर कपूर जी की मदर थीं और मेरे लिए मां समान थीं। मैंने अपनी ज़िंदगी में उनसे बेहतर होस्ट नहीं देखा। वह बड़े दिल और प्यार से सबको खाना खिलाती थीं। खिलाने में जो मज़ा है ना, मुझे लगता है वह खाने में भी नहीं है। इसीलिए कहते हैं, दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।”

अनिल की यह बात उस पल को खाने, परिवार और किसी को अपनेपन से खाना खिलाने में छिपे प्यार की एक भावुक याद में बदल देती है।

निशांत के सपने से शुरू हुई यह बातचीत जल्द ही परिवार, खाने और लोगों को अपनेपन का एहसास कराने वाली गर्मजोशी भरी यादों में बदल गई। इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment