अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ इन दिनों काफी सुर्खियों बनी हुई हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अजमेर जिले में शुरू हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी-3 में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव काम करती नजर आयेंगी।
अमृता राव को फिल्म एलएलबी-3 से जोड़ दिया गया है। अमृता राव एक बार फिर अरशद वारसी के साथ काम करती नजर आएंगी। इससे पहले अरशद और अमृता दोनों ने जॉली एलएलबी में एक साथ काम किया था।
जॉली एलएली के पहले पार्ट में अमृता राव ने संध्या का किरदार निभाया था, जो वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। अमृता राव, जॉली एलएलबी 3 में अरशद की पत्नी के रूप में लौट रही हैं, जो पहले भाग से उनकी कहानी को जारी रखती है। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें :-
Tania Shroff Party में बॉलीवुड स्टार्स का अनोखा अंदाज
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की ‘द ब्लफ’ की शूटिंग
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




