एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। सोनाक्षी का मानना है कि अपकमिंग फिल्म में अभिनेता परेश रावल के बिना मजा नहीं है। वह ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ के बिना फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।
परेश रावल ने ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइज में बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। सोनाक्षी का कहना है कि कॉमेडी फिल्म परेश रावल के बिना अधूरी है।
बातचीत में सोनाक्षी ने एक दर्शक के तौर पर कहा मैं ‘हेरा फेरी 3’ की परेश रावल के बिना कल्पना भी नहीं कर सकती। उनकी मौजूदगी इस फिल्म की जान है।
हाल ही में परेश रावल ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने पोस्ट में स्पष्ट करते हुए बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ से उनके हटने का फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ भी उनका कोई मनमुटाव नहीं है।
Also Read : बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे ‘विवाह मंडप’, मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी
उनकी इस घोषणा ने फैंस को निराश किया, क्योंकि बाबूराव का किरदार इस फिल्म की पहचान है।
सोनाक्षी ने अपनी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ में परेश रावल के साथ पहली बार काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया परेश रावल जैसे शानदार एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। उनके काम और अभिनय की गहराई ने मुझे बहुत प्रभावित किया।
जब उनसे पूछा गया कि वह परेश रावल को कॉमेडी किरदारों में ज्यादा पसंद करती हैं या गंभीर किरदारों में, तो सोनाक्षी ने कहा वह हर किरदार में कमाल करते हैं, चाहे वह कॉमेडी हो या गंभीर रोल। उनके लिए कोई एक चुनना मुश्किल है।
सोनाक्षी की नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ में वह परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नायर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ उनके भाई कुश सिन्हा बतौर निर्देशक शुरुआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



