भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में है। कभी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर उनके किसी पोस्ट के कारण लोग फिर से उनके रिश्ते को लेकर बातें करने लगते हैं।
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह व उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा है, ऐसे में उनकी हर छोटी-बड़ी चीज पर लोगों की नजर रहती है। इसी बीच शादी की सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
दरअसल, बलिया में 6 मार्च 2018 को पवन सिंह और ज्योति सिंह ने शादी की थी। शादी की आठवीं सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों कपल पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ हल्की मुस्कुराहट के साथ देख रहे हैं। ज्योति सिंह ने इस फोटो के साथ सिंपल सा कैप्शन लिखा- ‘हैप्पी एनिवर्सरी’। इसके आगे उन्होंने इमोजी का भी इस्तेमाल किया।
Also Read : फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की राह मुश्किल
कानूनी विवाद और तलाक के मामले के बीच इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। ज्योति सिंह की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी जाने लगीं।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ”शादी की सालगिरह मुबारक हो… आप दोनों के रिश्ते में फिर से सब कुछ ठीक हो जाए।” दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भैया और भाभी को हैप्पी एनिवर्सरी… ये रिश्ते को संभालने की अच्छी कोशिश है।” अन्य ने इमोजी के जरिए शादी की सालगिरह की बधाइयां दी।
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते हैं और उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर खबरों में बनी रहती है। उनकी और ज्योति सिंह की शादी 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं। बाद में मामला अदालत तक पहुंच गया और दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


