अनुराग कश्यप द निर्मित बच्चों की फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कौशल ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 90 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी सात वर्षीय थॉमस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और छोटा भाई चाहता है। उसे बताया जाता है कि छोटा भाई पाने के लिए उसके माता-पिता को एक-दूसरे को चूमना होगा। माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होने के कारण वे ऐसा नहीं करते, जिसके बाद थॉमस उन्हें इसके लिए राजी करने की कोशिश करता है।
Also Read : रोहित सराफ तीन अलग किरदारों में आएंगे नजर
फिल्म में बाल कलाकार हृदांश पारेख ने थॉमस की भूमिका निभाई है। इसका निर्माण ल्यूमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स और रंजन सिंह की फ्लिप फिल्म्स ने अनुराग कश्यप के साथ मिलकर किया है।
यह फिल्म 2007 में प्रदर्शित एनिमेटेड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ हनुमान’ के बाद बच्चों के लिए सिनेमा में अनुराग कश्यप की वापसी है।
गुलशन देवैया ने फिल्म को अपने करियर की सबसे प्यारी फिल्मों में से एक बताया। रसिका दुग्गल ने कहा कि यह बच्चों को कम समझदार मानने के बजाय उनके नजरिये को समझते हुए बनाई गई फिल्म है, जिसका आनंद बड़े भी उठा सकते हैं।
निर्देशक कौशल ओझा ने कहा कि फिल्म उनके बचपन से प्रेरित है और इसे बनाते समय पूरी टीम ने खूब आनंद लिया। निर्माता रंजन सिंह ने इसे एक सरल, प्यारी और पूरे परिवार के साथ देखने योग्य फिल्म बताया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



