भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया डांस गीत ‘नागिन जैसे डांस’ रिलीज के बाद दर्शकों के बीच चर्चा में है। गीत में माही अपने नृत्य और आकर्षक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।
गोल्डी यादव की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस गीत में माही नागिन की तरह लहराते और बलखाते हुए नृत्य करती नजर आ रही हैं। गीत के ऊर्जावान संगीत और माही के नृत्य ने इसे खास डांस नंबर बना दिया है।
गीत का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक एवं निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। साइबस के निर्देशन में बने इस गीत के गीतकार एलसी प्रवीण और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। माही का मेकअप इंद्रजीत और हेयर स्टाइल पीहू ने किया है।
Also Read : फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइल आइकॉन थे फिरोज खान
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि माही की अपनी अलग प्रशंसक संख्या है और ‘नागिन जैसे डांस’ में उन्होंने ऊर्जा और अंदाज के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि गोल्डी यादव की आवाज और आर्या शर्मा के संगीत ने गीत को और खास बनाया है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘नागिन जैसे डांस’ उनके लिए खास गीत है और इसमें उन्होंने अलग तरह के नृत्य का प्रयास किया है। उन्होंने गीत के लिए गोल्डी यादव, आर्या शर्मा और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की पूरी टीम का आभार जताया।
गोल्डी यादव ने कहा कि यह ऊर्जावान और मनोरंजन से भरपूर डांस गीत है। माही के नृत्य और गीत की धुन का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है। ‘नागिन जैसे डांस’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



