राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘दुपहिया 2’ में फिर नजर आएंगे मनोज सिंह टाइगर

अभिनेता मनोज सिंह टाइगर वेब सीरीज ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन में अपने खास देसी अंदाज में नजर आएंगे। सीरीज का ट्रेलर जारी हो चुका है।रंगमंच से अभिनय की शुरुआत करने वाले मनोज टाइगर ने भोजपुरी सिनेमा के साथ हिंदी फिल्मों और ओटीटी पर भी अपनी पहचान बनाई है। ‘दुपहिया’ के पहले सीजन में उनके सहज अभिनय और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। दूसरे सीजन के ट्रेलर में भी उनका वही अंदाज देखने को मिल रहा है।

Also Read : अमेरिका सैन्य दबाव कम करे, तो सात दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य खोल सकते हैं: ईरान

मनोज टाइगर ने लंबे समय तक रंगमंच पर काम किया है। ‘आखिरी पाती’ और ‘मांस का रुदन’ उनके चर्चित नाटकों में शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया।

वह तेलुगु फिल्म ‘अहिंसा’, ‘लव स्टोरी 2’, ‘दशमी’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में नजर आ चुके हैं। आने वाले समय में वह ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और विजय राज के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म ‘विक्रमादित्य’ समेत कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी वह काम कर रहे हैं।

‘दुपहिया 2’ के ट्रेलर के बाद दर्शकों की नजर अब मनोज टाइगर के किरदार और उनके अभिनय पर है।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment