अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सुर्खियो में हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है। सोमवार को उन्होंने मजेदार अंदाज में अपनी फिटनेस को लेकर एक खास पोस्ट किया।
अभिनेता ने फिटनेस को लेकर एक मजेदार और इंस्पायरिंग पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की। पोस्ट में वे जिम में नजर आ रहे हैं और हाथ में डंबल लिए हुए हैं। वरुण ने इस फोटो के साथ लिखा है जवानी तो वर्कआउट करना है।
वरुण ने पोस्ट का कैप्शन मजाकिया अंदाज में फिल्म के टाइटल से जोड़ते हुए लिखा, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही, इससे जुड़ाव भी महसूस कर रहे हैं।
Also Read : ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में 750 करोड़ पार
वरुण अपने काम के साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देते हैं। वे नियमित रूप से जिम जाते हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं।
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसमें चंकी पांडे, मौनी रॉय, रोहित सराफ और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार भी हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और इसे टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है। यह फिल्म डेविड धवन की क्लासिक कॉमेडी स्टाइल का आधुनिक मिश्रण बताई जा रही है, जो ‘बीवी नंबर 1’ के दौर की याद दिला सकती है। वहीं, इस फिल्म के साथ डेविड धवन काफी समय के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।
हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से बदलाव किए जा रहे थे और अब यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को 5 जून को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ टकराव से बचने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



