‘घूमर’, ‘मिर्ज्या’ और ‘जाट’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ‘हैवान’ में अभिनेत्री के साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं।
अभिनेत्री ने निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर प्रियदर्शन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उनका कहना है कि प्रियदर्शन के साथ काम करने से उन्हें काम में स्पष्टता के बारे में सीखने को मिला।
सैयामी ने खास बातचीत में कहा कि प्रियदर्शन की ‘हैवान’ ने मुझे कई नए अनुभव दिए हैं। यह प्रियदर्शन सर, अक्षय सर और सैफ सर के साथ मेरी पहली फिल्म है। इस शैली में भी यह मेरा पहला अनुभव है। इसलिए मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हूं।
उन्होंने कहा प्रियदर्शन सर के साथ काम करना स्पष्टता का एक बेहतरीन अनुभव था। 99 फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन का अनुभव सेट पर एक अलग ही शांति और सटीकता लाता है। किसी ऐसे व्यक्ति को देखना अद्भुत है जो ये जानते हैं कि हर दिन उसे कैसे काम करना है।
Also Read : एशेज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर हुए पैट कमिंस की टी20 विश्व कप 2026 पर निगाह
फिल्म में सैफ अली खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि वे कॉमेडी और गंभीरता दोनों को ही सहजता से पर्दे पर पेश करते हैं। वे हर टेक के बीच लगातार हंसते रहते हैं। उनकी कहानियां भी सबको हंसाती रहती हैं और जैसे ही सीन शूट होना शुरू हो जाता है, वे गंभीर हो जाते हैं और वे पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाते।
अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए सैयामी ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव मस्ती भरा रहा। उनका डिसिप्लिन, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण बेमिसाल है। मैंने कभी किसी को सेट पर इतनी ऊर्जा, मस्ती और पूर्ण समर्पण के साथ काम करते नहीं देखा। खिलाड़ी तभी बनता है जब कोई इस तरह की मेहनत करता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
अभिनेत्री सैयामी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओपम’ का रीमेक है, जो अगले साल फ्लोर पर आ सकती है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



