एक्टर सौरभ शुक्ला ने सुपरस्टार शाहरुख खान की करियर जर्नी और उनकी शानदार पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ की है। ‘बादशाह’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के साथ काम कर चुके सौरभ अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख की जर्नी शानदार और दूसरों के लिए प्रेरणा है।
सौरभ शुक्ला ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया, “शाहरुख की जर्नी शानदार है। इतने सालों से वह इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने अपना करियर बनाया है, उस पोजीशन पर पहुंचे हैं, वह वाकई प्रेरणा देता है।
उन्होंने शाहरुख के व्यक्तित्व को लेकर कहा, “एक इंसान के तौर पर वह हमेशा से बहुत चार्मिंग रहे हैं। आप उनसे मिलते हैं तो बस बात खत्म नहीं करना चाहते। वह अपने काम से प्रभावित करते हैं और बातचीत के दौरान आपको बहुत महत्व और खास महसूस कराते हैं।
Also Read : शिल्पा शेट्टी पर्सनैलिटी राइट्स मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने तस्वीरें और मॉर्फ्ड वीडियो हटाने का दिया आदेश
सौरभ ने आगे बताया, “शाहरुख में लोगों से जुड़ने की खास काबिलियत है। बात करते वक्त ऐसा लगता है कि इस बातचीत में मेरी भी जरूरत है। यही अपनापन उन्हें सच में कमाल का बनाता है। वह बहुत कमाल के हैं।
‘किंग’ एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान, सौरभ शुक्ला के साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, शाहरुख की बेटी सुहाना खान और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मेकर्स ने इसी साल जनवरी में ‘किंग’ की झलक दिखाते हुए प्रोमो जारी किया था, प्रोमो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। प्रोमो में खून-खराबे और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं, किंग के प्रोमो में शाहरुख का किरदार कहता है, “डर नहीं, दहशत हूं।
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। प्रोमो के साथ ही मेकर्स ने प्रशंसकों को जानकारी दी कि फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



